Thursday, October 22nd, 2026

भारत में एक और कोरोना वैक्सीन आने वाली है, ट्रायल शुरू

नई दिल्ली
दो वैक्सीनों की मदद से भारत कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है। नए साल पर कोरोना वायरस काफी हद तक काबू में आ गया था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने एक राहत भरी खबर दी है। पूनावाला के मुताबिक भारत में नई वैक्सीन Covovax का ट्रायल शुरू हो गया है। इसका भी उत्पादन पुणे में स्थित SII ही करेगा। पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा कि फाइनली Covovax का ट्रायल भारत में शुरू हो गया है। ये वैक्सीन Novavax और सीरम इंस्टीट्यूट मिलकर तैयार कर रहा है। इसका ट्रायल अफ्रीकन और यूके वेरिएंट पर भी किया गया है। कुल मिलाकर देखें तो ये 89 प्रतिशत तक प्रभावी है।

 पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि Novavax जून तक वैक्सीन को बाजार में लॉन्च कर देगी, लेकिन शनिवार को पूनावाला ने बताया कि ये सितंबर 2021 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वैसे ये SII की दूसरी वैक्सीन है, जिसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ट्रायल की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया था। जिसके तहत SII की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। वैसे सबसे पहले भारत सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज लगवाई। इसके बाद बुजुर्गों और 45 साल के ऊपर के गंभीर बीमारियों से ग्रमित मरीजों का नंबर आया। अब 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 

इसके साथ ही भारत अब तक लाखों डोज दूसरे देशों को भी सप्लाई कर चुका है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ज्यादा लोगों को लगेगी वैक्सीन, जानें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या-क्या कहा? 1.62 लाख लोगों की मौत वहीं देशभर में आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में 62258 मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 1.19 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि अब तक 1.62 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई। मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर 36902 नए मामले सामने आए हैं। 

 

#Covovax

Source : Agency

पाठको की राय